छत्तीसगढ़ : अस्पताल में डॉक्टरों ने बंद की इमरजेंसी सेवाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल अंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 9 दिनों से हड़ताल  पर है। मरीज पहले ही परेशान थे। पहले से ही OPD और नियमित OT सेवाओं का बहिष्कार करने वाले जूनियर डॉक्टरों ने आज से इमरजेंसी ड्यूटी नहीं करने का फैसला लिया है। डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि जब तक NEET-PG की काउंसलिंग नहीं होती है, तब तक देश के रजिस्टर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते मेकाहारा में स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही हैं।