छत्तीसगढ़: दर्जन भर से ज्यादा IAS अफसरों के तबादले की तैयारी, कभी भी जारी हो सकती है लिस्ट
रायपुर। प्रदेश के कई IAS अफसरों के तबादले की तैयारी चल रही। खबर है कि कुछ कलेक्टरों के अलावे नये जिलों के लिए OSD भी नियुक्त किये जायेंगे। प्राप्त सूत्र के अनुसार तबादले की ये लिस्ट आज या कल में जारी हो सकती है। तबादले की ये सूचि बहुत पहले जारी होने वाली थी। लेकिन निकाय चुनाव को देखते हुए इसमें रोक के रखा गया था। अब चुनाव ख़त्म होते ही लिस्ट भी आज या कल में जारी हो सकती है।
जारी होने वाली सूची में बिलासपुर, कवर्धा, सरगुजा, रायगढ़, बलौदाबाजार, कोंडागांव, बेमेतरा सहित कुछ और जिले हैं। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सक्ती, मानपुर-मोहला और सारंगढ़ के लिए नये OSD की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा था कि 1 जनवरी से नये जिले असित्त्व में आ जायेगे, लिहाजा वक्त काफी कम बचा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जारी होने वाली सूची में दर्जन भर से ज्यादा IAS अफसरों का नाम होगा। बता दे कि इससे पहले भी सितम्बर महीने में 21 अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई थी।