स्मृति मंधाना महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर-2021 के लिए नामित



नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर स्मृति मंधाना को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर-2021 पुरस्कार के लिए प्रतिष्ठित राचेल हीहो फ्लिंट ट्रॉफी के लिए नामित किया गया है। मंधाना ने 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38 दशमलव आठ-छ: की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 855 रन बनाये हैं। मंधाना के अलावा, इंग्लैंड के टैमी ब्यूमोंट, ऑस्ट्रेलिया के लिज़ेल ली और आयरलैंड के गैबी लुईस भी सूची में शामिल हैं।