शर्मनाक : पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर बाल काट कर जूते की माला पहनाकर गलियों में घुमाया
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां गणतंत्र दिवस के दिन विवेक विहार में एक महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ बदसलूकी की गई। उसके साथ छेड़छाड़ की गई। फिर उसके बाल काटे गए। उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और महिला को जूते की माला पहना कर गलियों में घुमाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की छोटी बहन ने कॉल कर इसकी शिकायत पुलिस से की।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी। इस वजह से इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।