रूस का जासूसी उपग्रह हुआ अंतरिक्ष में बेकाबू, कभी भी गिर सकता है पृथ्वी पर



मॉस्को/रायपुर। रूस का जासूसी सैन्य सैटेलाइट अंतरिक्ष में खराब होकर बेकाबू हो गया है और किसी भी समय पृथ्वी पर गिर सकता है। करीब 20 टन वजनी इस सैटेलाइट के पृथ्वी से टकराने की आशंका को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक सकते में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ समय पहले रूस ने यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा था।