सीपीसीबी प्लास्टिक के गिलास समेत कई चीजों पर 1 जुलाई से लगाएगा प्रतिबंध

 


नई दिल्ली/रायपुर। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के गिलास, चम्मचों ओर प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड से लेकर झंडे बैनरों तक पर एक जुलाई से पाबंदी लागू हो जाएगी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने इनके उत्पादन, भंडारण, वितरण और इस्तेमाल से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। इसमें 30 जून से पहले इनका स्टॉक खत्म करने को कहा गया है। अगस्त 2021 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर अधिसूचना जारी की थी।