रणजी ट्रॉफी का पहला फेज 10 फरवरी से 15 मार्च तक
मुंबई/रायपुर। घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी दो फेज में 10 फरवरी से 26 जून के बीच देश के नौ अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगा। पहले फेज में लीग दौर में 38 टीमों के बीच 57 मैच खेले जाएंगे। पहला फेज 10 फरवरी से 15 मार्च तक होगा। आइपीएल-15 के बाद 30 मई से 26 जून तक रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआइ सचिव जय शाह के अनुसार, इस दौरान बायो बबल को ऐसे तैयार किया जाएगा ताकि यह बोझ ना लगे।