भारत की अर्थव्यवस्था आज 2 लाख 30 हजार करोड़ के करीब : नरेंद्र मोदी




 नई दिल्ली/रायपुर। बजट 2022 पर संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एक साल के बजट को एक घंटे में बोलना कठिन काम है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है। 7-8 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए थी। आज ये 2 लाख 30 हजार करोड़ के करीब है। पीएम मोदी ने कहा कि कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत ही खूबसूरती से, बहुत ही अच्छे ढंग से बजट के कुछ पहलुओं को हमारे सामने रखा है। बजट स्पीच में पूरा बजट संभव नहीं होता है क्योंकि बजट में बहुत बड़ा दस्तावेज होता है, बारीकियां होती हैं और सदन में ये सब बोलना संभव भी नहीं होता है।