दिग्गज एक्टर रमेश देव का हार्ट अटैक से निधन, 3 दिन पहले मनाया था जन्मदिन
मुंबई। दिग्गज अभिनेता रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। एक्टर ने 2 फरवरी को अपने जीवन की अंतिम सांस ली। वह 93 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रमेश के बेटे अजिंक्या देव ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता का निधन लगभग 8.30 बजे हुआ था। पापा को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। रमेश देव का जन्म कोल्हापुर, महाराष्ट्र में 30 जनवरी को हुआ था। तीन दिन पहले ही रमेश देव ने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था।