महाराष्ट्र में शिवसेना के उपनेता पर दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात कराने का आरोप



महाराष्ट्र/रायपुर। शिवसेना के उप नेता रघुनाथ कुचिक के खिलाफ पुणे पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ भादंवि की धारा 376 और 313 के तहत शिवाजीनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद केस दर्ज किया गया। कुचिक के खिलाफ 24 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि कुचिक ने उसके साथ यौन संबंध बनाए और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी दी और गर्भपात के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक कुचिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है।