प्रदेश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, मरीजों की संख्या घटी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की बुलेटिन
रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छग स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक आज1300 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और कवर्धा से है। और 3570 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 10 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।