नहीं रहे रवीना टंडन के पिता रवि टंडन, 86 वर्ष की उम्र में निधन
byGlobal VisionPublished:
मुंबई। फिल्म निर्देशक रवि टंडन (86) का शुक्रवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। वह अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता थे। उन्होंने 'मजबूर', 'अनहोनी', 'खेल खेल में' और 'खुद्दार' जैसी फिल्में बनाईं। वह कभी मशहूर फिल्मकार आर. के. नैयर के सहायक थे।