कई शहरों में डाउन हुआ एयरटेल नेटवर्क, लोग रहे परेशान
नई दिल्ली/ रायपुर। दिल्ली, जयपुर, कोलकाता समेत कई शहरों में शुक्रवार को एयरटेल का नेटवर्क डाउन होने से लोग परेशान रहे। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना था कि मोबाइल इंटरनेट और कॉलिंग में दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स ने ब्रॉडबैंड के साथ भी समस्या की शिकायत की। बाद में एयरटेल ने ट्वीट किया कि हमारी इंटरनेट सेवाओं में कुछ देर के लिए व्यवधान आया।